Sunday 5 February 2017

भीड़ में खोने लगे है लोग गाँव के


फिर गाँव के लोग भीड़ में खोने लगे है,
पांच साल के लिए क्या काँटे बोने लगे है।
क्या जात-पात और बोतल में बिकने लगे है,
उत्तराखंड का भविष्य अंधेरो से लिखने लगे है।
इस लिंक पर देखिये गढ़वाली सुपर हिट फिल्म भाग-जोग
किसी ने पूछा है उनसे अभी तक क्या आपने किया है,
बीते पांच सालों में उत्तराखंड को बस पलायन दिया है।
जो विपक्ष में थे क्यों नहीं उठाई उन्होंने विधान सभा में आवाज,
किस मुहँ से आ रहे है ये नेता जनता के बीच में आज।
इस लिंक पर देखिये गढ़वाली सुपर हिट फिल्म भाग-जोग पार्ट -2
कोसते थे आज तक वह जिन दलों को,
आज फिर बचाने चल दिए उनके किलों को।
न जाने किस मज़बूरी में उनका झंडा उठाने लगे,
न जाने क्यों उनके लिए फिर हवा बनाने लगे।
नरेन्द्र सिंह नेगी जी का 2017 का नया गीत
सवाल करो, जवाब लो, कुछ तो बोलो,
प्रपंच के तराजू में अपने को अब मत तोलो।
नहीं उतरता खरा तो ख़ारिज कर दो,
जड़ो में उनके नोटा का मठा भर दो।



No comments:

Post a Comment

गढ़वाल के राजवंश की भाषा थी गढ़वाली

 गढ़वाल के राजवंश की भाषा थी गढ़वाली        गढ़वाली भाषा का प्रारम्भ कब से हुआ इसके प्रमाण नहीं मिलते हैं। गढ़वाली का बोलचाल या मौखिक रूप तब स...