Friday 26 January 2018

राहुल सती का कर्णप्रिय आवाज में उत्तरैणी के भव्य आयोजन में लॉन्च हुआ पहला कुमाउनी चकबंदी गीत।

राहुल सती का कर्णप्रिय आवाज में उत्तरैणी के भव्य आयोजन में लॉन्च हुआ पहला कुमाउनी चकबंदी गीत। इस गीत को लिखा है पृथ्वी सिंह रावत जी ने 
जहाँ दिल्ली एनसीआर में उत्तरैणी महोत्सव की धूम मची थी हर संस्था अपने आयोजन को बड़ा बनाने के लिए जी जान से जुटी थी। वहीँ कुछ संस्थाओं ने अपने आयोजन में सामाजिक सरोकारों के मुद्दों को भी प्राथमिकता दी। उत्तराखंड एकता मंच तिमारपुर ने अपने आयोजन में चकबंदी गीत को लॉन्च करने के साथ साथ उस गीत पर एक गीत नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति भी दी। कि किस प्रकार से चकबंदी पहाड़ में पलायन रोकने के लिए गेम चेंजर की भूमिका निभा सकती है। इस नाटिका का मंचन किया यंग उत्तराखंड कलब की टीम ने गौरतलब है की राहुल सती एक अच्छा गायक ही नहीं बल्कि वह सामाजिक आन्दोलन में भी बड़े जोश के साथ भाग लेता है। उत्तराखंड एकता मंच दिल्ली के 20 नवम्बर 2016 के आयोजन में भी राहुल ने अपनी बड़ी भूमिका निभाई थी। तब भी उन्होंने समाज को एक जुट एक मुठ करने के लिए अपने गीत के माध्यम से लोगो को जागरूक किया था। 
निचे दिए गये लिंक पर आप इस गीत को सुन सकते है।
 

No comments:

Post a Comment

गढ़वाल के राजवंश की भाषा थी गढ़वाली

 गढ़वाल के राजवंश की भाषा थी गढ़वाली        गढ़वाली भाषा का प्रारम्भ कब से हुआ इसके प्रमाण नहीं मिलते हैं। गढ़वाली का बोलचाल या मौखिक रूप तब स...