Friday 22 December 2017

उत्तराखंड के ग्राम सिरवाना रिखणीखाल ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल मूल निवासी अजय मदद के लिए सोशियल मिडिया आगे आया


19 दिसबर को दिल्ली में उत्तराखंड के ग्राम सिरवाना रिख णी खाल ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल मूल निवासी अजय डीटीसी बस की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया था । जिसे मैक्स आस्पताल में भर्ती किया गया था अब आर एम् एल में शिप्ट कर दिया है दिल्ली सरकार के कहने से , जैसे इस खबर का पता रिखणी खाल महोत्सव वाट्सअप ग्रुप को लगी उन्होंने तुरंत लोगो से अजय की मदद करने का आग्रह किया और कुछ लोग अजय की मदद के लिए आस्पताल पहुँच गये तथा कुछ लोगो ने सोशियल मिडिया के माध्यम से आर्थिक मदद करने के लिए लोगों से अपील की, देखते देखते लोग अजय की मदद के लिए आगे आने लगे और अपने छोटे छोटे आर्थिक सहयोग से अजय के चाचा के अकाउंट में पैसे डालने शुरू कर दिए। गाँव से भी रिखणी खाल मार्किट के लोगों ने एक बहुत बड़ी राशि एकत्र करके अजय की मदद की। और आज इतनी रकम इकठ्ठा हो गयी कि हम कह सकते है कि अब अजय के इलाज में कोई कमी कसर नही रहेगी। हालाँकि अभी रिखणी खाल की टीम दिल्ली के उप मुख्यमंत्री से मिलकर आयी दिल्ली सरकार ने अजय के इलाज का पूरा खर्चा उठाने की जिमेदारी ली है और आश्वासन दिया है अगर अजय को बड़े आस्पताल में शिफ्ट करना पड़े तो उसका खर्चा भी सरकार उठाएगी।

जहाँ कुछ ग्रुप लोगों को लड़ाने का कार्य करते है वही रिखणीखाल महोत्सव ग्रुप ने यह साबित कर दिया कि सोशियल मिडिया का उपयोग अगर अच्छे काम के लिए किया जाये तो समाज में बदलाव आ सकता है।
गौरतलब है की रिखणीखाल में 2018 के मई महीने में तीन दिनों का एक बहुत बड़ा महोत्सव होने जा रहा है जिसका मूल मकसद ही लोगों के जनजीवन में बदलाव लाना है। इस महोत्सव में उत्तराखंड के आलवा देश की कई जानी मानी अलग अलग क्षेत्र की हस्तिया भाग ले रही है। इसमें कई कम्पनियां रोजगार देने के लिए इसका हिस्सा बनने जा रही है। यह महोत्सव अन्य महोत्सव से अलग होगा। यहाँ नाच गाना कम सामाजिक साहित्य स्वरोजगार और लोगों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता लाना मूल मकसद है।

No comments:

Post a Comment

गढ़वाल के राजवंश की भाषा थी गढ़वाली

 गढ़वाल के राजवंश की भाषा थी गढ़वाली        गढ़वाली भाषा का प्रारम्भ कब से हुआ इसके प्रमाण नहीं मिलते हैं। गढ़वाली का बोलचाल या मौखिक रूप तब स...