Pages

मंगलवार, 24 जुलाई 2018

SHREE DEV SUMAN || वह सुमन ही था !




वह सुमन ही था !
जो मुरझाकर भी अभी खिला हुआ हैं।
वह सुमन का ही बीज है !
जिससे हमें सत्य, संघर्ष, का सहास मिला हुआ है।

वह सुमन ही था !
जिसने लोकहित में अपनी जवानी खपा दी।
वह सुमन ही तो था !
जिसने जुल्मियों को जनमानस की ताकत बता दी ।

वह सुमन ही था !
जिसने इतिहास में एक नया अध्याय  लिखा था।
वह सुमन ही तो था !
जो लाख जुल्म पर भी बिल्कुल नही झुका था।

ऐसे सुमन को मै !
उनके चरणों में श्रदा सुमन चढ़कर प्रणाम करता हूँ ।
ऐसे श्रीदेव को मैं
महादेव मानकर झुककर नमन करता हूँ

प्रदीप रावत खुदेड़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें