धारचूला, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में बसा एक बेहद ख़ूबसूरत शहर है. बड़े शहर के रहनेवाले इसे कभी शहर नहीं कहेंगे, क्योंकि न तो यहां बड़े-बड़े शॉपिंग सेंटर है और न ही शहर जैसी सुविधायें. हिमालय की गोद में बसा है धारचूला. स्थानीय निवासियों के अनुसार, किसी ज़माने में इस शहर से कई ट्रेड रूट्स गुज़रते थे. हिमालय की ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से घिरा ये एक ख़ूबसूरत सा कस्बा है. धारचूला के निवासी, पहाड़ों के उस पार बसे नेपाल के दारचूला के निवासीयों से काफ़ी मिलते-जुलते हैं. ये जगह पर्यटकों के बीच उतनी लोकप्रिय नहीं है, इसीलिये यहां भीड़ नहीं दिखती.समुद्रतल से 915 मीटर की ऊंचाई पर बसा ये कस्बा ख़ुद में प्रकृति के कई ख़ज़ाने समेटे हुये है.धारचूला दो शब्दों से मिलकर बना है. धार यानि कि पहाड़ी और चूला यानि चूल्हा. ये घाटी चूल्हे जैसी दिखती है, इसीलिये इसका नाम धारचूला है. पूरा पोस्ट इस लिंक पर पढ़िए

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें