Pages

शुक्रवार, 26 अगस्त 2016

गर प्रकृति को निहारना है तो, The goal is to behold nature,


फोटो  मयंक डोभाल 

गर प्रकृति को  निहारना है तो,
चले आना मेरे पहाड़ |
गर प्रकृति को बिचरना है तो,
चले आना मेरे पहाड़ |

कुछ कायेद, कुछ कानून के साथ,
मौन होकर
चले आना मेरे पहाड़,

बिना नशा किये हुए,
क्योंकि यहाँ आने के बाद,
खूबसूरत नज़रों का नशा तुम पर छा जाएगा |

गर प्रकृति के साथ जीना है तो,
चले आना मेरे पहाड़ |
गर शुद्ध जल पीना है तो
चले आना मेरे पहाड़ |

शहर की तपिश को छोड़कर,
सारे काम क्रोध से मुहं मोड़कर |
चले आना मेरे पहाड़ |
गर प्रकृति को  निहारना है तो,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें